{"_id":"5a8865d24f1c1b93268baa63","slug":"131518888402-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने सामने हुई भिडंत में दंपति सहित तीन घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की आमने सामने हुई भिडंत में दंपति सहित तीन घायल, रेफर
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइकाें की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनाें को चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया।
शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन आयल चौकी के पास हाईवे पर ग्राम प्रयागपुर निवासी शिव सिंह (34) अपनी पत्नी सुमन (32) के साथ निमंत्रण में जा रहे थे। तभी इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में बाइक चालक ग्राम बीसलपुर निवासी प्रमोद (30) से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को भी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। बाइकों की भिड़ंत में हुए घायल बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
- सड़क हादसे में दंपती सहित तीन घायल
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइकाें की आमने-सामने हुई भिड़ंत
- पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में कराया भर्ती