फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रंजिश में दबंगों ने ईट-पत्थर मार कर दो युवकों को किया लहूलुहान

रंजिश में दबंगों ने ईट-पत्थर मार कर दो युवकों को किया लहूलुहान

Thu, 25 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में दबंगों ने ईट-पत्थर मार कर दो युवकों को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला में गुरुवार को प्लॉट देखने गए दो युवकों को पुरानी रंजिश में दबंगों ने ईंट-पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया और दस हजार रुपये छीन लिए। दोनों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है। पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।

शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी अमित अपने साथी सोना खन्ना के साथ दिबियापुर तिराहे के पास प्लॉट देखने गए थे। उसी दौरान कुछ लोग आए और पुरानी रंजिश में अमित से गालीगलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। बीच-बचाव करने आए साथी सोना खन्ना को भी दबंगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को को गंभीर चोंटे आई हैं। मारपीट करने के बाद दबंगों ने युवकों की जेब में रखे दस हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित को सैफई रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- रंजिश में दबंगों ने दो युवकों को किया लहूलुहान
- मारपीट करने के बाद दबंगों ने दस हजार रुपये छीने
- पीड़ितों ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed