{"_id":"59d7c8bc4f1c1b72548b5fd3","slug":"131507313852-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही नाम की फेसबुक आईडी बनाकर वायरल की तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही नाम की फेसबुक आईडी बनाकर वायरल की तस्वीर
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। एक ही नाम की फेसबुक आईडी बनाकर आरोपी ने गलत फोटो को वायरल कर दिया। जब भुक्तभोगी युवक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कोतवाली में सूचना दी। सुनवाई न होने पर युवक एसपी के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव बेरी धनकर निवासी अंकित कुमार पुत्र स्व. सर्वेश कुमार ने बताया कि उसके नाम की फेक आईडी बनाकर किसी ने एक लड़की के साथ फोटो वायरल कर दी। उसने अपने मोबाइल पर अपनी ही फ ोटो को एक युवती के साथ लगा देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके अलावा उसे उसके दोस्तों ने भी जानकारी दी। फर्जी फेसबुक आईडी पर कई पोस्ट वायरल थीं और इसके अलावा कई लोगों को मैसेज भी किए गए थे। अंकित ने कोतवाली जाकर तहरीर दी और दावा किया कि उसे बदनाम करने की कोशिश में ऐसा किया जा रहा है। पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पुलिस ने साइबर क्राइम होने की वजह से उसे औरैया जाने को कहा। तब उसने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-सुनवाई न होने पर युवक एसपी के पास पहुंचा