फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नाना ने अपनी दो नातिनों के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

नाना ने अपनी दो नातिनों के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 12 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
नाना ने अपनी दो नातिनों के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
उरई। शहर के एक मोहल्ले में चचेरे नाना ने अपनी दो नाबालिग नातिनों के साथ बलात्कार का प्रयास किया, जब उनकी मां बाजार गई थी। अन्य किरायेदार महिलाओं के देख लेने पर आरोपी नाना भाग निकला। घर पहुंची मां को महिलाओं ने जब बताया तो उसने कोतवाली में अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 8 सितंबर की सुबह गृहस्थी का सामान लेने बाजार गई थी और घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां थीं। उन्हें अकेला देखकर उसका चाचा इकबाल (45) कमरे में पहुंच गया और उसकी बेटियों के साथ कुछ देर खेलता रहा फिर छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


पहले तो बेटियां समझ नहीं पाईं लेकिन जब उसने दबोचा तो दोनों रोने चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर मकान में किराए से रहने वाली दो महिलाएं दौड़ कर कमरे में पहुंची और चाचा इकबाल को गलत हरकत करते देखकर वह पकड़ने दौड़ीं तो वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से लौटने पर महिलाओं ने उसे जानकारी दी तो वह तुरंत कोतवाली पहुंची और चाचा इकबाल के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर दिए चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नहीं की। इसके चलते आरोपी अब समझौते का दबाव बना रहा है। वहीं मां न्याय पाने के लिए अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगा रही है।

-चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed