फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बस रुकवाकर दबंगो ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न किया

बस रुकवाकर दबंगो ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न किया

Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
बस रुकवाकर दबंगो ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न किया
बस रुकवाकर युवक को मरणासन्न किया
विज्ञापन


बिधूना (औरैया)। बस में चढ़ने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने साथियों को फोन कर दिया। बस आगे बढ़ने पर तीन युवकों ने बस को रुकवा लिया और एक युवक को उतरवाकर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। आसपास से निकल रहे लोगों ने ललकारा तो दबंग भाग खड़े हुए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस कोे हवाले कर दिया है।

घटना शनिवार दोपहर लगभग 11 बजे की है। गांव साहसपुर निवासी ज्योतेश कुमार शाक्य पुत्र स्व. सुभाष चंद्र ने प्राइवेट बस से अपनी बुआ के यहां जाते समय खिड़की के पास खड़े युवकों से अंदर जाने की बात कही। इस पर कहासुनी होने लगी। इस पर युवक ने अपने साथियों को भी फोन कर दिया।
विज्ञापन


दबंगों ने पावर हाउस के सामने बस रोककर ज्योतेश को उतार लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौैड़े और आरोपियों को ललकारा तो वे धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। एक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगी सच्चाई
फफूंद (औरैया)। छात्र की मौत के मामले में फंसे नगर स्थित जामिया सामदिया मदरसे के प्रधानाचार्य अल्लामा मौलाना मुफ्ती अनफासुल हसन ने बताया कि हादसे के दिन वह मदरसे में नहीं थे। वह कानपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। छात्र दिलशाद मदरसे की छत से गिरकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

- कहासुनी के बाद बुला लिया साथियों को
- एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed