फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बकरा चोरी करके कार से भाग रहे चोरों ने वृद्ध ऊपर चढ़ाई कार, मौत

बकरा चोरी करके कार से भाग रहे चोरों ने वृद्ध ऊपर चढ़ाई कार, मौत

Sat, 27 Apr 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बकरा चोरी करके कार से भाग रहे चोरों ने वृद्ध ऊपर चढ़ाई कार, मौत
रुरुगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में एक घर से बकरे चुराकर भाग रहे कारसवारों ने वृद्ध को रौंद दिया। वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कारसवार कार छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित घरवालों और ग्रामीणों ने शव रुरुगंज-दिबियापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाया बुझाया तो माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



घटना शुक्रवार की आधी रात के बाद की है। कुछ चोर कछपुरा निवासी विश्राम सिंह देशराज के घर के दरवाजे पर बंधे तीन बकरों को चुराकर कार से भाग रहे थे। गांव वालों की नींद खुल जाने पर कार का पीछा किया। पास के देवराव गांव में शोर सुनकर विजय बहादुर (60) पुत्र रघुवर दयाल ने कार रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। सिर में चोट लगने से विजय बहादुर की मौके पर मौत हो गई। इधर कार सवार चोरों का संतुलन बिगड़ जाने से कार एक गड्ढे में जा गिरी। चोर कार से निकलकर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना दो बजे रात में पुलिस को दी गई। तब तक पूरा गांव इकट्ठा हो गया और शव को रुरुगंज-दिबियापुर मार्ग पर रख दिया। ग्रामीण चोरों को पकड़े जाने की जिद करने लगे। इधर सुबह होने पर घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम बिधूना, सीओ बिधूना लालता प्रसाद, कोतवाली प्रभारी बिधूना सुधीर सिंह, ने ग्रामीणों को समझाया और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर ग्रामीण मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed