फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बाइक सवार जीजा साले की मौत

बाइक सवार जीजा साले की मौत

Sun, 17 Mar 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार जीजा साले की मौत
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित बांके बिहारी होटल के सामने शुक्रवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई और एक घायल हो गया। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निगड़ा निवासी ज्ञानू (28) पुत्र तुलाराम गांव निवासी नंदन (22) पुत्र राजकुमार के अलावा इटावा जिले के ग्राम सहसों निवासी उसके बहनोई आसू (22) पुत्र सरमन लाल के साथ बाइक से शुक्रवार को भाऊपुर निवासी फूफा के घर गए हुए थे। शुक्रवार की रात गांव लौटते समय लगभग 11 बजे हाईवे के बांके बिहारी होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नंदन व उसके बहनोई आसू को मृत घोषित कर दिया। ज्ञानू को सैफई रेफर कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदन के पिता राजकुमार ने बताया कि नंदन नोेएडा और उसका बहनोई आसू अहमदाबाद मेें प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक अन्य घायल, हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed