{"_id":"5c800907bdec22142c5c9e38","slug":"121551894791-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुराना फफूंद रोड स्थित नारायण गार्डन के सामने बुधवार कि शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले कि रिपोर्ट कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी प्रथम पक्ष के सत्यम पुत्र पुत्ती वाजपेयी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार कि दोपहर लगभग 3:30 बजे वह पुराना फफूंद रोड स्थित नारायण गार्डन के सामने था। इसी दौरान वहां पर मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी अंकित शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा एक युवक के साथ मारपीट कर रहा था। युवक को पिटते देख वह बीच-बचाव करने लगा। उसी दौरान अंकित ने उसे लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के अंकित शर्मा पुत्र अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे वह नारायण गार्डन के पास मौजूद था। उसी समय सत्यम वाजपेयी पुत्र अशोक वाजपेयी वहां आ गया और उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने गालियों का विरोध किया। तो उसने उसे डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों कि तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो गंभीर घायल