{"_id":"5bcb7935bdec22697f67fa98","slug":"121540061493-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार टप्पेबाजों ने जेवर नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार टप्पेबाजों ने जेवर नगदी उड़ाई
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। दो बाइक सवार टप्पेबाजों ने बहाने से एक घर में घुसकर नगदी जेवरात पार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी हरीशंकर पाल की बाजार में घी की दुकान है। शुक्रवार को रोज की तरह हरीशंकर पाल अपनी दुकान पर और पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उनका नाती सत्यम अकेला था।
तभी दिन में 11 बजे के आसपास दो बाइक सवार युवक आए और पूछा कि घर में कौन-कौन है तो उसने कहा कि कोई नही है तो बाइक सवारों ने उससे कहा कि बाजार से अपने बाबा को बुला लाओ। इस पर जैसे ही सत्यम बाजार के लिए निकला।
दोनों टप्पेबाज घर में दाखिल हुए और बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये, कैमरा, अंगूठी, पायल आदि पार कर ले गए। हरीशंकर नाती के साथ जैसे ही दुकान से घर आए तो सामान बिखरा देख कर हक्का बक्का रह गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि हुलिए के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारी के नाती को झांसा देकर घर में हुए दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो