फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गिरफ्तारी न होने पर धमका रहा हिस्ट्रीशीटर

गिरफ्तारी न होने पर धमका रहा हिस्ट्रीशीटर

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी न होने पर धमका रहा हिस्ट्रीशीटर
कदौरा। हिस्ट्रीशीटर व उसके पुत्र समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की हीलाहवाली से आरोपी शिकायतकर्ताओं को धमका रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 9 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर जागे, उसके बेटे मुक्ता और उसके साथी संजय कोरी पर ग्रामीणों ने ढेरों आरोप लगाए थे। जागे ने जहां महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी वहीं उसके पुत्र मुक्ता ने युवती के ससुरालियों को धमका कर उसकी शादी तुड़वा दी थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मुक्ता ने तमंचे के साथ अपनी फोटो भी सोशल मीडिया में भेजकर धमकाया था। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ गिरफ्तारी नहीं की गई। ग्राम प्रधान रूपसिंह ने बताया कि आरोपी के नाते रिश्तेदार लगातार शिकायतकर्ताओं को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्हें भी चतेला तिराहे पर हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने धमकाते हुए देख लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं चतेला गांव के कुछ अराजकतत्व हिस्ट्रीशीटर की पैरवी भी कर रहे हैं। लिहाजा गांव के सभी शिकायतकर्ताओं ने एसपी से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करने का मन बनाया है। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपी फरार है, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा उनके मोबाइल से भी उनकी लोकेशन का पता किया जा रहा है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed