फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार, युवक घायल

जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार, युवक घायल

Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार, युवक घायल
उरई। कुइया गांव में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गए। एक पक्ष के लोगों ने युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर किया गया। वहीं हमलावर पक्ष हवाई फायरिंग कर भाग निकला। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी मलखान (35) व उसके चचेरे भाइयों सत्यनारायण व कल्लू के बीच कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसे लेकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे इनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


इसमें सत्यनारायण और कल्लू पक्ष के लोगों ने मलखान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पेट पर प्रहार होने से मलखान खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद सत्यनारायण व कल्लू तमंचों से हवाई फायरिंग कर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस व मंडी चौकी पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आनन फानन में अपनी जीप से लहूलुहान हालत में पड़े मलखान को जिला अस्पताल के लिए रवाना भिजवाया। उधर अस्पताल में मलखान की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इसके चलते पुलिस ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल का कहना है कि मामला जमीन के विवाद का है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हवाई फायरिंग कर भागे हमलावर, एक ही परिवार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed