फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 22 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
आटा। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वह रात में घर से लापता हो गया था। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा है। इसलिए प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या जान पड़ती है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया निवासी प्रेमचंद्र (42) पुत्र शिवप्रसाद शनिवार की देर शाम घर से खाना खाकर निकल गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीण जब टहलने निकले तो गांव के बाहर बंबा किनारे शीशम के पेड़ से प्रेमचंद्र का शव लटका मिला। यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह खबर उसके परिजनों को दी। परिजन दौड़कर पेड़ के पास पहुंचे। प्रेमचंद्र ने अपने गमछे से फांसी लगाई थी। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है, जिसे हत्या नहीं कह सकते। वैसे भी परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहता था और उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने भी किसी प्रकार की आशंका जाहिर नहीं की है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

-मानसिक रूप से बीमार था युवक, प्रथमदृष्ट्या पुलिस मान रही आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed