फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   स्कूल से दसवीं का छात्र लापता

स्कूल से दसवीं का छात्र लापता

Thu, 14 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से दसवीं का छात्र लापता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उरई।
एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में दसवीं का छात्र स्कूल से लापता हो गया। विद्यालय में लंच के बाद से वह क्लास में वापस नहीं आया। छुट्टी के बाद घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है।


गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र चिराग उर्फ कृष्णा गांव के ही श्रीकृष्ण विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। बुधवार को भी वह रोज की तरह सुबह स्कूल गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे विद्यालय में लंच होने पर सभी बच्चे खेलने चले गए। इसी बीच वह कहीं लापता हो गया। स्कूल की छुट्टी होने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब पता करने के लिए विद्यालय पहुंचे तो वहां किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों से जानकारी ली गई तो पता चला कि लंच के बाद वह क्लास में आया ही नही। परिजनों ने अपने नाते रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां भी पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। चिराग के पिता जितेंद्र ने थाने पहुंच कर बेटे के लापता होने की तहरीर दी। एट इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि विद्यालय के स्टाफ व अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही छात्र को खोजा जाएगा।
विज्ञापन


दसवीं का छात्र स्कूल से लापता
-लंच के बाद क्लास में नहीं पहुंचा
-पिता ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed