फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किसान की हत्या मामले में एक हत्यारोपी गिरफ्तार

किसान की हत्या मामले में एक हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या मामले में एक हत्यारोपी गिरफ्तार
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरीपुर्वा निवासी किसान अंगद सिंह की खेत की मेड़ पर फावड़ा मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के लगभग 20 दिन बाद एक आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना 14 जनवरी की शाम लगभग आठ बजे की है। ग्राम हरी का पुरवा निवासी किसान अंगद सिंह (46) अपने खेत पर पानी लगाकर शाम को घर आ रहा था। तभी उसी के खेत की मेड़ पर हत्यारोपियों ने फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद से हत्यारोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

हत्या में मृतक के परिजनों ने गांव के ही अनिल कुमार, औसान सिंह, राघवेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह उर्फ फौजी पुत्रगण लक्ष्मी नारायण को आरोपी बनाया गया था। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने शनिवार की देर शाम आरोपी अनिल कुमार को हरचंद्रपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी नामजद तीन लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी का एसओ ने दावा किया है।
-------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed