फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   घरेलू सिलेंडर पर मिठाई बनते देख डीएम ने दिखाए कड़े तेवर

घरेलू सिलेंडर पर मिठाई बनते देख डीएम ने दिखाए कड़े तेवर

Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
घरेलू सिलेंडर पर मिठाई बनते देख डीएम ने दिखाए कड़े तेवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। डीएम ने मिठाई की दुकान पर घरेलू सिलेंडरों से पकवान बनते देख सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया और गाड़ी में रखवा लिए। जिला पूर्ति निरीक्षक को दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंगलवार की दोपहर तहसील दिवस से लौटने के बाद जिलाधिकारी जय प्रकाश सगर दिबियापुर बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो एक मिठाई की दुकान पर घरेलू सिलेंडरों से पकवान बनाए जा रहे थे। उन्होंने तत्काल गाड़ी से उतर कर मिठाई दुकान संचालक से उसके नाम की जानकारी की। उससे पूछा कि वह कामर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा है। दुकानदार के स्पष्ट उत्तर ना देने पर जिलाधिकारी ने दोनों सिलेंडर अपने साथ चल रही गाड़ी में रखवा लिया। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकानदार के ऊपर वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी होते ही पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और उन लोगों ने आनन-फानन में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग को बंद कर दिया।
विज्ञापन


डीएम जय प्रकाश सगर ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह लोग घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल ना करके कामर्शियल सिलेंडर का प्रयोग करें। यदि कहीं घरेलू सिलेंडर का प्रयोग होता पाया गया तो दुकानदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed