{"_id":"5c7439e9bdec22737a368ed3","slug":"111551120873-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों ने जबरन रेलवे क्रासिंग खुलवाने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षार्थियों ने जबरन रेलवे क्रासिंग खुलवाने का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। मानस इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट का पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों ने रेलवे क्रासिंग बंद होने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने रेलवे क्रासिंग खोलने का दबाव बनाया तो गेटमैन दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन के गुजर जाने के बाद क्रासिंग खोला गया।
सोमवार को शाम की पाली की परीक्षा देकर बाइकों से लौट रहे दिबियापुर और लहरापुर के छात्रों ने जल्दी निकलने की होड़ में कंचौसी रेलवे क्रासिंग को बंद देखकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। उसी समय कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गोवहाटी-दिल्ली एक्सप्रेस निकल रही थी।
छात्रों ने रेल कर्मियों पर क्रासिंग को खोलने का दबाव बनाया। गेट मैन ने दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ट्रेन के निकल जाने के बाद क्रासिंग को खुलवाया, तब तक हंगामा करने वाले छात्र अपनी रास्ता निकल लिए।