{"_id":"5b82ea4742c79246311028ca","slug":"111535306311-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक के कैश केबिन में घुसकर कर्मचारी को पीटा, मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल बैंक के कैश केबिन में घुसकर कर्मचारी को पीटा, मोबाइल छीना
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बैंक में घुसकर कैशियर को पीटा
अजीतमल की सेंट्रल बैंक शाखा में घटना
सहायक प्रबंधक ने चार के खिलाफ दी तहरीर
पुलिस बोली, जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। कसबे की सेंट्रल बैंक शाखा के कैश केबिन में घुसकर दबंगों ने कैशियर से मारपीट की। हमलावर कैशियर का मोबाइल भी छीन ले गए। बैंक के सहायक प्रबंधक ने इस घटना पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में दो हमलावरों के नाम भी बताए हैं। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कर रही है।
घटना शुक्रवार की है। बैंक के सहायक प्रबंधक आशीष कुमार के मुताबिक दोपहर के समय चार लोग बैंक परिसर में घुस आए और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। सभी कैश केबिन में घुस गए और हेड कैशियर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी, उनका मोबाइल छीन लिया। मारपीट से बैंक में भगदड़ मच गई थी। दफ्तरी महेंद्र कुमार ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। बैंक में मौजूद लोगों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए भाग गए थे। आशीष कुमार ने बताया कि वह घटना के वक्त एक मीटिंग में थे। सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई है। उन्होंने शनिवार की शाम पुलिस को तहरीर दी है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
पहले कहा रिपोर्ट हो गई, बाद में जांच की बात बोले
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के कई आला अधिकारियों को ट्विट किया था। कोतवाली निरीक्षक बलिराज शाही ने शनिवार की देर रात आरोपियों के खिलाफ, एससीएसटी एक्ट सहित मारपीट और मोबाइल लूटने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही थी। बाद में बोले, सोमवार को बैंक मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से बयान, व जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इनसेट
कहीं पुलिस दबाव में तो नहीं
कसबे में चर्चा है कि बैंक के अंदर घटी इस घटना को दबाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। घटना में क्षेत्र का एक रसूखदार भाजपा कार्यकर्ता शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया किसी चेक के भुगतान का मामला संज्ञान में आया था। बैंक के अंदर घटी घटना का सीसीटीवी देखा जाएगा। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई के लिए पुलिस को कहा जाएगा।