फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सूटकेश में बंद मिले शव के मुख्य हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ताकती रह गई पुलिस

सूटकेश में बंद मिले शव के मुख्य हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ताकती रह गई पुलिस

Mon, 19 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सूटकेश में बंद मिले शव के मुख्य हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ताकती रह गई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव में अटैची में बंद मिले युवक के शव के मामले में फरार मुख्य हत्यारोपी ने सोमवार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अहम बात ये है कि फरार हत्यारोपी की ओर से सरेंडर करने के लिए कोर्ट में शनिवार को अर्जी दे दी गई थी। जिसकी जानकारी दिबियापुर पुलिस को भी मिल गई थी। इसके बावजूद हत्यारोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे इटावा जेल भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन गांव निवासी एक युवक के शव को पुलिस ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव में पिछले दिनों बरामद किया था। इस प्रकरण में जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी नीरज व वैन चालक असलम को गिरफ्तार कर वैन को कब्जे में ले लिया था। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक युवक की पत्नी नीरज का प्रेमी विवेक सिंह पुत्र स्व.गोविंद सिंह घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस, सर्विलांस व स्वॉट टीम अपनी पूरी ताकत झोंके हुए थे। इसके बावजूद पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रही। उधर, हत्यारोपी की ओर से कोर्ट में सरेंडर करने के लिए वकील के माध्यम से शनिवार को अर्जी दी गई थी। जिसकी जानकारी दिबियापुर थाना पुलिस को भी मिल गई थी। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों तरफ जाल बिछा रखा था। इसके बावजूद सोमवार को मुख्य हत्यारोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जल्द ही पूछताछ के लिए पुलिस हत्यारोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन


- मुख्य हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
- अटैची में बंद मिले शव का मामला
- हत्यारोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने की दी थी अर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed