{"_id":"59d51e294f1c1b9e538b5aec","slug":"111507139113-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शास्त्रीनगर बाबरपुर निवासी पातीराम चौधरी ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री तृप्ति चौधरी की शादी 25 जुलाई 2015 को इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव आमहार निवासी अनुराग चौधरी के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन तृप्ति को कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। वे कार की मांग कर रहे थे। ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति अनुराग चौधरी, ससुर नाथूराम, सास माया, जेठ सौरभ, जेठानी शिवानी, ननद अनुराधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।