फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर छापामार कार्रवाई

पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर छापामार कार्रवाई

Sun, 30 Dec 2018 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर छापामार कार्रवाई
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवातरा में शुक्रवार रात मारपीट और बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर वह अन्य बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि बदमाश काफी शातिर है। वह पुलिस को लगातार गुमराह भी कर रहा है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवातरा निवासी शैलेंद्र कुमार के मकान में शुक्रवार आधी रात के बाद पीछे के रास्ते छत से चढ़कर बदमाश जीने के रास्ते से होकर मकान के अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने आहट पाकर जागे शैलेंद्र के ससुर रमेशचंद्र पाल को लाठी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके बाद शैलेंद्र के बच्चों राघव और माधव के गले पर गड़ासा रखकर पूरे परिवार को चुप करा दिया था। शैलेंद्र, उसकी पत्नी सुधा और मां तारावती को लाठियों से पीटा था। रमेशचंद्र और तारावती की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन रविवार को हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन



इधर अपर एसपी नेपाल सिंह ने बताया कि उर्मदा के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश उनके हत्थे चढ़ गया है। लेकिन पूछताछ में वह अपने आपको मुरादाबाद का निवासी बता रहा है। उसने इस कांड में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके लिए टीमों का गठन करके लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही नतीजा दिया जाएगा। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि हम बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच गए है। जल्द ही लूट का खुलासा हो जाएगा। सारे बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बेला कांड में खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस
-चार बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर की थी लूटपाट
-पीड़ित के ससुर और मां की हालत में अब सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed