{"_id":"63a4a0263fd0cd0ca655015d","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp7349275136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आदर्श क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी का सामान सीज करने पहुंची टीम लौटी बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आदर्श क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी का सामान सीज करने पहुंची टीम लौटी बैरंग
विज्ञापन
औरैया। शहर में कानपुर रोड पर किराये की बिल्डिंग में बंद पड़े आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय में मौजूद सामान को सीज करने पहुंची टीम बैरंग लौट गई। टीम के आने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में पैसा जमा करने वाले उपभोक्ता पहुंच गए। जहां बाद में हकीकत पता चलने पर उपभोक्ता मायूस लौट गए।
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में उपभोक्ताओं का करोड़ों रुपया फंसा है। उपभोक्ताओं के साथ हुए घोटाले का मामला कोर्ट में लंबित है। इस सोसाइटी के सभी आरोपी जेल में हैं। केंद्र सरकार की ओर से सोसाइटी की सभी प्रापर्टी को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही सेवानिवृत्त आईएएस एचएस पटेल के नेतृत्व में एक समिति गठित कर दी गई है जो देश भर में आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालयों, प्रापर्टी व उनके सामान को सीज कर उनकी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
इसी सिलसिले में गुरुवार को औरैया पहुंचे टीम के भाविक ठाकुर ने बताया कि कानपुर रोड पर किराये की बिल्डिंग में चल रहे सोसाइटी के कार्यालय में मौजूद सामान को सीज करने के लिए आए थे। मकान मालिक से वार्ता के बाद सामान को सीज नहीं किया जा सका है। बताया कि मकान मालिक का कहना है कि सोसाइटी पर उनका लगभग आठ लाख रुपये किराये का शेष है।
विज्ञापन
उधर, सोसाइटी के कार्यालय पर किसी टीम के आने की चर्चा फैलते ही ठगे गए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में जब लोगों को पता चला कि यह टीम सामान को सीज करने आई थी। ऐसे में सभी मायूस चेहरा लेकर लौट गए।