फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: रायबरेली के सीओ के नाई पर दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर (औरैया)। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रायबरेली ने बेटे की शादी के दौरान उबटन लगाने आए नाई पर बेटे की सोने की जंजीर चोरी करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

न्यू कैनाल रोड दिबियापुर निवासी पुलिस उपाधीक्षक इंद्रपाल सिंह (पीपीएस) ने दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र राहुल कुमार यादव की शादी का कार्यक्रम आठ दिसंबर को था। सात दिसंबर को उबटन कार्यक्रम के लिए दिबियापुर निवासी नाई नरेश कुमार सुबह साढ़े नौ बजे उनके घर आया। आरोप है कि नरेश कुमार ने उबटन करते समय गर्दन पीठ की मालिश करने के दौरान राहुल के गले में पहनी हुई सोने की जंजीर उतार ली।
विज्ञापन

चोरी हुई जंजीर की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed