फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: प्रेम विवाह करने के बाद ससुरालियों ने किया प्रताड़ित, चार पर रिपोर्ट

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर। गैर बिरादरी के युवक के साथ प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल वालों पर दहेज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके लौटी विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिबियापुर निवासी शालिनी वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि दो मार्च 2020 को उसने रामकृष्ण नगर निवासी आशुतोष चतुर्वेदी के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से पति के घरवालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शालिनी ने सास गुड्डी देवी, ननद शिखा, देवर आयुष, पति आशुतोष पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि गैर बिरादरी होने के कारण ससुराल वाले रसोई में नहीं जाने देते थे। मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर वह 18 नवंबर को मायके लौट आई। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर नामजद लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed