{"_id":"636bed2bf384e13cde0efe27","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp727462992","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने लोडर सवारों ने युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने लोडर सवारों ने युवक को लूटा
विज्ञापन
ऐरवाकटरा । लखनऊ में तैनात पुलिस कर्मी से मिलकर लौट रहे युवक को घर तक छोड़ने की बात कहकर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों ने लूट लिया। आरोपियों ने पीड़ित को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगला अतबल निवासी देव कुमार (24) कुछ दिन पहले लखनऊ पुलिस में तैनात अपने बड़े भाई विकास कुमार से मिलने गया था। रविवार रात को भाई ने उसे ट्रेन पर घर आने के लिए बैठा दिया। सोमवार सुबह वह किशनी चौराहे पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान एक लोडर रुका, जिसमें तीन लोग सवार थे। चालक ने लिफ्ट देने की बात कही। इस पर सामान रखते ही चालक ने लोडर भगा दिया।
देव कुमार ने एक राहगीर की बाइक से पीछा करके उमरैन के पास लोडर को पकड़ लिया। काफी देर तक चालक से झड़प हुई। बाद में चालक ने उसे अपने साथ बैठा लिया।
कुकरकाट स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक ने लोडर रोका और पीछे बैठे युवक राकेश को आगे बुलाया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक उस पर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसमें
विज्ञापन
इसके बाद देव कुमार के गले से जंजीर व जेब में रखे 6500 रुपये लूट लिए। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में सड़क किनारे पड़ा छोड़कर भाग निकले। होश में आने पर राहगीरों ने परिजनों से बात करवाई।
परिजनों ने घायल को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।