{"_id":"636a9e6531402a203938c7f9","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp727292725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स की दुकान से दो लाख का सोना ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स की दुकान से दो लाख का सोना ले उड़े टप्पेबाज
विज्ञापन
मुरादगंज । औरैया रोड स्थित एक सराफ की दुकान से मंगलवार देर शाम टप्पेबाजों ने करीब दो लाख के सोने की टप्पेबाजी कर ली। टप्पेबाजों के जाने के बाद दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मुरादगंज निवासी सत्यप्रकाश सोनी की औरैया रोड पर सराफा की दुकान है। सत्यप्रकाश ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वे दुकान पर बैठे थे। तभी दो अज्ञात व्यक्ति दुकान में आए, और उन्होंने सोने की अंगूठियों के भाव पूछने के साथ कुछ नमूने दिखाने को कहा।
कुछ देर तक अंगूठियां देखने के बाद दोनों व्यक्ति पसंद न आने की बात कहकर वापस चले गए। दुकान में ग्राहकों की भीड़ होने पर ध्यान नहीं दिया गया। कुछ देर बाद सभी ग्राहकों के चले जाने के बाद जब दुकानदार ने सामान का मिलान किया तो 33 ग्राम की 12 अंगूठियां गायब थीं।
विज्ञापन
आनन-फानन दुकान में लगे सीसीटीवी में जब चेक किया तो दोनों टप्पेबाज अंगूठी जेब में रखते दिखे। इस पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज से टप्पेबाजों की पहचान शुरू की है। सराफा दुकान से लाखों की टप्पेबाजी होने से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अजीतमल कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश जारी है। जल्द ही टप्पेबाजों की गिरफ्तारी की जाएगी।