{"_id":"61632f278ebc3e2eeb326cbc","slug":"crime-stole-auraiya-auraiya-news-knp6573781194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले सोते रहे और चोर ले गए माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवाले सोते रहे और चोर ले गए माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के उद्यमपुर बखरिया में चोरों ने एक घर से हजारों की नगदी व लाखों के जेवर पार कर ले गए। मकान मालिक ने चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शीघ्र चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
उद्यमपुर बखरिया में संजय कुमार दीक्षित अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय कुमार दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रोज की तरह वह परिजनों के साथ घर में सोए थे। चोरों ने रात के समय घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रात लगभग ढाई बजे मुख्य गेट पर हुई आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तो मुख्य गेट से चार लोगों को भागते पाया। जब अंदर गए तो कमरों में सामान बिखरा मिला। अलमारियां टूटी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मकान मालिक संजय ने कोतवाली पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखे 76 हजार रुपये व लगभग दो लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शीघ्र चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इधर चोरी की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने संजय के मकान से कुछ ही दूरी एक स्थान पर चोरी गए बक्से व अटैची पड़ी देखी। जिसकी जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी है।