फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,hanging,dead,auraiya

फंदे पर लटका मिला चालक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime,hanging,dead,auraiya
फोटो13एयूआरपी 14- घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार सुबह ट्रक चालक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सुखवीर (32) ट्रक चालक थे। जालौन रोड पर वह मकान बनवा रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वह मकान की सफाई करने की बात कहकर निकले थे। जब शाम तक नहीं लौटे तो परिजन मकान में ही रुकने की बात समझ कर खोजने की कोशिश नहीं की। शनिवार सुबह पत्नी जब निर्माणाधीन मकान पर पहुंचीं तो पति का शव फंदे पर लटका देखा। मृतक के भाई धर्म सिंह ने बताया कि भाई शुक्रवार एक व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। भाई ने उस व्यक्ति के साथ शराब पी थी।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त पर ही मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस को पत्नी ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ वह घर से गया था, वह सुबह जब घर आया तो उसने पति के बारे में पूछा तो उसने टालमटोल कर दी। तभी उसे अनहोनी की आशंका हुई। जब वह मकान गई तो पति का शव फंदे पर लटका देखा। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटनास्थल पर छानबीन की। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चलेगी।

फोटो13एयूआरपी 15- मौके पर जांच पड़ताल करते सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, क्राइम इंस्पेक्टर निर्भय ङ्क?

फोटो13एयूआरपी 15- मौके पर जांच पड़ताल करते सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, क्राइम इंस्पेक्टर निर्भय ङ्क?- फोटो : AURAIYA

फोटो13एयूआरपी 13- मृतक सुखवीर सिंह फाइल फोटो

फोटो13एयूआरपी 13- मृतक सुखवीर सिंह फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed