फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,dead,auraiya,hatya

नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाया

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,auraiya,hatya
दिबियापुर (औरैया)। दहगांव में ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव जला दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। सीओ और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मौके से जले अवशेष बरामद किए।
विज्ञापन

निवादा के ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि शनिवार को एक विवाहिता की हत्या कर शव उसके ससुरालियों ने जला दिया है। मृतका के पिता ने रविवार दोपहर घटना की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ समेत दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव जलाने वाले स्थान की भी जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए शव के अवशेष एकत्र किए। रामरिख पुत्र गोकुल निवासी बेनीगंज, निवादा लोचन, हरदोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी पुत्री सोमवती (20) की शादी वर्ष 2019 में निवादा पोस्ट दहगांव निवासी रामआसरे शर्मा के पुत्र गंगाराम उर्फ दिनेश के साथ की थी। उनकी बेटी से ससुरालीजन एक लाख रुपये के साथ बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 30 सितंबर को बेटी ने फोन पर बताया था कि अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। इस पर उन्होंने समझाया था कि कुछ लोगों के साथ आकर दामाद व उनके घरवालों को समझाएंगे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले सास आशा देवी, ननद आरती देवी व देवर शनि, ससुर राम आसरे ने मिलकर पुत्री को पीटकर हत्या कर दी। गांव निवासी इंद्रपाल प्रधान, मुकेश, श्याम सुंदर, छोटे ने ससुराली जनो का सहयोग किया और शव जलाकर सबूत नष्ट कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है मामले की जांच के लिए डीएनए सैंपल भेजा जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed