फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,AURIYA NEWS,auraiya

चार चोर गिरफ्तार, बंदूक व जेवर बरामद

Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,AURIYA NEWS,auraiya
औरैया। गायत्री नगर में दो दिसंबर की रात हुई चोरी के आरोप में चार बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण व लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक बरामद की है। इस मामले में पुलिस को अभी सरगना की तलाश है।
विज्ञापन

गायत्री नगर मोहल्ला निवासी बीएसएफ जवान महेश कुमार के घर से चोरों ने दो दिसंबर की रात मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के समय जवान अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गया था। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस ने मंगला काली मंदिर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों को दबोचा। इसकी पहचान मोहल्ला खटिकान जालौन निवासी नूरुद्दीन उर्फ लंगड़ा (27) पुत्र मुन्ना खां, रफीक उर्फ राजू (23) पुत्र स्व. बाती उर्फ बफाती खां, इलियास (31) पुत्र आजाद व मोहल्ला चमन दुबे जालौन निवासी साबिर उर्फ बड्डे पुत्र अब्बास के रूप में हुई है। चारों ने घटना को वारदात देना कबूला है। इस घटना के मुख्य सरगना राजा पुत्र समद खां निवासी मोहल्ला गाड़ीपुरा इटावा की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक डबल बैरल बंदूक, सोने व चांदी के आभूषण, तीन तमंचे, तिपहिया जुगाड़ गाड़ी बरामद की है। इसके अलावा जालौन के एक मकान से चुराया गया एलईडी टीवी भी बरामद की है। पकड़े गए नूरूद्दीन पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ खरीदने के बहाने चोरी के लिए चिह्नित करते थे घर
बदमाशों ने बताया कि गली-गली घूमकर कबाड़ खरीदते थे। इस दौरान वे ताला लगे घर को चिह्नित कर वारदात को अंजाम देते थे। घटना वाले दिन ही गैंग लीडर राजा कबाड़ी जुगाड़ गाड़ी पर चोरी का सारा सामान लादकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed