{"_id":"635d716cf2487823d034189a","slug":"crime-auraiya-news-knp7255674124","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी-18 जयकेश की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। उमरैन में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह घर के बरामदे में पंखे के सहारे एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। मां ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
उमरैन निवासी जयकेश (32) मजदूरी करता था। परिवार में मां राजकुमारी, भाई मुकेश, दिनेश, अजय, आयुष और एक छोटी बहन है। भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को गांव के सुरेश के खेत में जयकेश काम करने गया था। देर शाम वह शराब पीकर घर आया और बरामदे में सोने चला गया।
शनिवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका देख परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जयकेश शराब का लती था। इस वजह से उसकी पत्नी अनुपम से उसका विवाद होता था। इन्हीं हरकतों से परेशान होकर अनुपम ने आठ साल पहले जयकेश को छोड़ दिया था। इसके बाद अनुपम ने दूसरी शादी कर ली।