{"_id":"62fbf050f451a3617d2edf09","slug":"crime-auraiya-news-knp713083272","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम से छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम से छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सरकारी अस्पताल में तैनात एएनएम ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में दी तहरीर में एएनएम ने बताया कि गांव समरथपुर निवासी नरेंद्र सिंह 25 दिन से उन्हें परेशान कर रहा है।
घर जाते वक्त आरोपी ने हाथ पकड़ कर खींचने की कोशिश की, विरोध करने पर गाली गलौज की। आरोप है कि वह अक्सर ऐसा करता है।
दो बार अस्पताल में दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अभद्रता कर चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।