फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

जेब काट रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। जेबकतरों के गिरोह के एक सदस्य ने ऑटो में बैठे एक युवक का जेब काटने की कोशिश की। इसी बीच एक युवक ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर के मोहल्ला संजय नगर निवासी सुशील कुमार पोरवाल ने बताया कि वह दिबियापुर से बस से आने के बाद सुभाष चौक पर उतरा और ऑटो में बैठ कर इंडियन आयल चौकी की ओर जा रहे थे। ऑटो में दो युवक भी उसके पास बैठ गए। इस बीच उनमें से एक व्यक्ति ने अपना बैग पैर पर रख दिया और नीचे से ब्लेड से धीरे-धीरे पैंट की जेब काटने लगा।
विज्ञापन

अहसास होने पर जब चौकन्ना हुआ तो जेब कटी हुई मिली और पास बैठे युवक के हाथ में ब्लेड था। उसने पुलिस को जानकारी देकर एक युवक को दबोच लिया। जबकि एक मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी ने बताया कि जेब कतरों द्वारा तीन लोगों को शिकार बनाने का प्रयास किया गया था। जिसमें एक युवक की जेब में पड़े रुपये बच गए। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed