फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

स्कूल में निर्माण के दौरान मारपीट, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना(औरैया)। कस्बे स्थित एक स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान महिला व उसके साथियों ने मैनेजर व स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके से महिला समेत दो को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर के अछल्दा रोड निवासी अजय अग्निहोत्री ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल बिधूना के प्रबंधक हैं। गुरुवार की सुबह 11 बजे स्कूल के नए कैंपस में निर्माण कार्य करा रहे थे। वहां पर स्कूल स्टाफ के रामसिंह, मनोज सक्सेना, विनय वर्मा मौजूद थे। तभी भरथना रोड निवासी सत्या यादव, सचिन यादव, सरोज यादव, बबली उर्फ मधू दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और स्टाफ पर हमला कर दिया। हमले में वह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज यादव व एक युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला व उसके पुत्रों द्वारा विवाद किया जा रहा था। महिला व युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed