{"_id":"611d3a728ebc3e79fb7bcb48","slug":"crime-auraiya-news-knp6468699124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। करीब तीन माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर अश्लीलता करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। उसका पति बाहर रहकर नौकरी करता है। 14 मई 2021 को वह घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दीपू, उसकी मां शांती के साथ इटावा के मोहल्ला छिपैटी निवासी दिलीप व उसकी पत्नी रेखा, नगला नंदन अजीतमल निवासी लालबहादुर व उनकी पत्नी स्वाती उसके घर पर घुस आए।
उसके साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर अर्द्धनग्न कर अश्लील हरकतें की। उसके घर से दस हजार रुपये व जेवर भी लूट ले गए थे। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। जिस पर कोर्ट ने मुकदमा लिखे जाने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी रामसहाय ने बताया कि छह नामजदों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।