{"_id":"6109822f8ebc3e88be353566","slug":"crime-auraiya-news-knp6441321166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता दवा सेल्समैन का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता दवा सेल्समैन का कुएं में मिला शव
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के बगियापुरवा में तीन दिन से लापता दवा सेल्समैन का शव कुएं में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बगियापुरवा निवासी परशुराम (45) दवा सप्लाई करता था। रविवार को वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
मंगलवार दोपहर किसानों की नजर पास के कुएं में पड़ी तो उसका शव उतराता मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त परशुराम के रूप में हुई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि खेत जाते समय कुएं में ऊपर तक पानी भरा होने से परशुराम के कुएं में गिरने की आशंका है। मृतक का एक हाथ कमजोर था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।