फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फेसबुक पर महिला मित्र बनाकर घर में की चोरी आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर में 20 नवंबर को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। महिला घर में अकेली थी, तभी फोन पर बातचीत के बाद फेस बुक फ्रेंड ने घर पहुंचकर नगदी व जेवर मांगा। इरादा ठीक न देखकर महिला के शोर मचाने पर आरोपी महिला को किचेन में बंद कर मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

20 नवंबर की देर रात गांव तुर्कीपुर निवासी गजेंद्र सिंह के घर आरोपी अरविंद सिंह भदौरिया निवासी गंगा सिंह का पुरा फूफ जिला भिंड मध्य प्रदेश पहुंचा। घर में गृहस्वामिनी निशा सिंह को अकेला देखकर जेवर व पैसा मांगा। निशा ने मामला गड़बड़ देख चिल्लाना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को फोन से सूचना दी। इस पर आरोपी ने निशा को घर के अंदर किचेन में बंद कर उनका मोबाइल छीनकर भाग गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरविंद सिंह भदौरिया फेसबुक के माध्यम से महिलाओं से दोस्ती कर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने का काम करता है। उसने निशा सिंह से भी फेसबुक पर दोस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह 20 नवंबर को निशा सिंह के घर में अकेले होने के दौरान उससे वार्ता कर मिलने को उसके घर तुर्कीपुर गांव पहुंच गया। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इस प्रकरण में पीड़ित गृहस्वामी गजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी किया गया फोन के अलावा एक अन्य फोन व घटना में प्रयुक्त तीन सिमकार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed