{"_id":"5faed0ab8ebc3e9c0031e5a8","slug":"crime-auraiya-news-knp594204762","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे भतीजे का भी शव मिला ृ1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे भतीजे का भी शव मिला ृ1
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। यमुना नदी में डूबे भतीजे सोहेल का शव भी शुक्रवार को गोताखोरों ने निकाल लिया। गुरुवार को मछली पकड़ने गए चाचा रिजवान व भतीजा सोहेल नदी में डूब गए थे। गुरुवार रात में ही रिजवान का शव ढूंढ लिया गया था। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
कस्बा सेंगनपुर निवासी रिजवान (40) पुत्र सुभान खान अपने भतीजे सोहेल खान (14) पुत्र कुर्बान खान के साथ बुधवार को बिना किसी को बताए मछली पकड़ने चले गए थे। देर रात तक न आने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो गुरुवार सुबह यमुना तट पर साइकिल और मछली का कांटा मिला। इसपर आशंका में परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा तो देर शाम चाचा रिजवान का शव मिल गया।
सीओ कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि नदी का पानी ठंडा होने के कारण गुरुवार की रात गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी थी। शुक्रवार को गोताखोरों ने सुबह दस बजे से फिर से खोज शुरू की और सोहेल का शव ढूंढ निकाला। एसडीएम रमापति ने परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।