{"_id":"5fad800c8ebc3eefb908b225","slug":"crime-auraiya-news-knp594033749","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की नशेबाजी में गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई की नशेबाजी में गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरी धनकर में गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे नशेबाजी में चचेरे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी भाग गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
ग्राम बेरी धनकर निवासी मृतक संतोष पाल (36) पुत्र स्वर्गीय राजाराम चार भाई हैं। दो भाई अशोक और राजेंद्र बड़े हैं, जबकि रमेश सबसे छोटा है। रमेश का काफी दिनों से कुछ पता नहीं है। संतोष की शादी नहीं हुई है। वह परिवार से अलग रहता था। गुरुवार को अपने चचेरे दो भाइयों के साथ संतोष ने दारू पी। एक चचेरा भाई सिक्योरिटी गार्ड है। उसके पास लाइसेंसी बंदूक भी है।
शराब पीने के दौरान संतोष का चचेरे भाइयों से विवाद हो गया। विवाद के बीच सभी घर से बाहर निकल आए। इसी बीच चचेरा भाई घर से लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और संतोष पर तीन फायर किए। एक गोली सिर पर, दो सीने और पेट में लगीं। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। मृतक के भाई अशोक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अख्तर अली ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जिन हत्यारोपियों के नाम बताए गए हैं, वह फरार हैं।
विज्ञापन
सीओ कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। अंडा आदि बनाकर साथ-साथ खाना खा रहे थे। अचानक विवाद हुआ और गोली मारकर हत्यारोपी भाग गए। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड है। उसके पास लाइसेंसी बंदूक है, जिससे घटना की गई है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है।