{"_id":"5fad7e868ebc3e9bff7e1f80","slug":"crime-auraiya-news-knp5940332107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर की दुकान से 60 बोरी गेहूं, चावल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर की दुकान से 60 बोरी गेहूं, चावल चोरी
विज्ञापन
सहायल/ककोर। दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सहायल क्षेत्र के पंचायत धुपखरी के मजरा भग्गा पुर्वा में बुधवार रात चोर डीलर की दुकान का ताला तोड़कर 60 बोरी गेहूं-चावल उठा ले गए। वहीं, ककोर में बैटरी की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये कीमत की बैटरी आदि चुरा ले गए।
सहायल के राशन डीलर अयोध्या प्रसाद ने बताया कि उनकी लड़की कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह व उनकी पत्नी बुधवार को कानपुर गए थे। वहीं पर गुरुवार को दोपहर 10 बजे पड़ोसी ने फोन पर गोदाम का ताला टूटने की सूचना दी। करीब 60 बोरी चावल व गेहूं गायब है। गेहूं बिखरा पड़ा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ककोर बंबा के पास स्थित बंधु बैटरी सर्विस का शटर तोड़कर दो दर्जन से अधिक बैटरी, मोबिल आयल ग्रीस आदि चोर उठा ले गए। दुकान मालिक बृजेश कुमार निवासी ग्राम रुरुआ फफूंद पोस्ट सोधेमऊ थाना दिबियापुर जिला औरैया का रहने वाला है। वह ककोर में किराये की दुकान में बैटरी का काम करता है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। ककोर बंबा पर पीछे की तरफ सामान को किसी वाहन में लादकर ले जाया गया है। रास्ते में दो बैटरी पड़ी मिलीं।