{"_id":"5fac2e548ebc3e9bb15eff8a","slug":"crime-auraiya-news-knp5938476109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से 30 गोवंश बरामद, तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से 30 गोवंश बरामद, तीन मरे
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकली चौकी क्षेत्र में मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने जालौन की ओर से आ रहे कंटेनर से 30 गोवंश बरामद किए। पुलिस को देखकर चालक-क्लीनर कंटेनर छोड़कर भाग गए। गाड़ी में लदे गोवंशों में तीन की मौत हो गई थी।
मंगलवार की देर रात सेल्स टैक्स अधिकारी व पुलिस ने देवकली चौकी के बाहर ओवरलोड वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच जालौन की ओर से एक तेज रफ्तार कंटेनर आता देख पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। इस पर चालक और क्लीनर कंटेनर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि कंटेनर में 30 गोवंश बरामद किए गए हैं। इन्हें जैतापुर स्थित गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर गोशाला में गोवंश उतरने के दौरान तीन गोवंश कंटेनर में मृत मिले। इस मामले में गाड़ी मालिक समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहर सिंह राजपूत ने बताया कि कंटेनर में अधिक संख्या में गोवंश भरे होने के कारण तीन गायों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोवंशों के मरने का कारण घुटन से होना पाया गया है।