फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

यूपी ऑल: नवजात की मौत के बाद नर्सिंगहोम सील

Wed, 14 Oct 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime
अछल्दा (औरैया)। नवजात की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया और कस्बे के हरीगंज बाजार में संचालित नर्सिंगहोम को सील कर दिया। स्वास्थ्य टीम के आते ही नर्सिंगहोम के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के हरीगंज स्थित आशा देवी प्राइवेट नर्सिंग होम में भेंसौल की लक्ष्मी देवी को लेकर मंगलवार की शाम परिजन पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नार्मल डिलीवरी के बात कह भर्ती कर लिया। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन बुधवार को प्रशासन हरकत में आया और नर्सिंग होम की जांच शुरू की। टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां मौजूद डॉ. दीपक अस्पताल से भाग निकले। स्टाफ भी नहीं मिला। एसडीएम बिधूना राशिद अली और सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने जांच-पड़ताल की। उन्हें यहां पर तमाम अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने इस लापरवाही पर चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम को अस्पताल का पंजीकरण तक नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार यहां किसी भी मानक का पालन नहीं हो रहा था। सीएमओ ने अवैध रूप से चल रहे सभी पैथॉलाजी, प्राइवेट अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान वहां मौजूद महिला से पूछताछ की। महिला ने वहां पर खुद को किरायेदार बताया। सीएमओ ने बताया कि नर्सिंगहोम को सील कर दिया है।
बीएएमएस की डिग्री पर हो रहा था हर मर्ज का इलाज
आशा देवी नर्सिंग होम के मुख्य डॉक्टर दीपक के पास बीएएमएस की डिग्री है। इसी डिग्री के आधार पर अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। प्रसव से लेकर सभी मर्ज का इलाज भी करने का दावा किया जा रहा था। यह दो साल से चल रहा था। इस अस्पताल को लेकर सभी अधिकारियों को जानकारी थी इसके बाद भी दो साल तक मरीजों का इलाज चलता रहा।

अब अवैध पैथोलॉजी और अस्पतालों पर गिरेगी गाज
सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने अछल्दा में अवैध रूप से चलाए जा रहे सभी अस्पतालों को बंद करने के निर्देश दिए। इन सभी अस्पतालों की सूची डीएम को भेजी जाएगी।
मंगलपुरी की महिला के बच्चे की हुई है मौत
अछल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भेंसौल की लक्ष्मी देवी की शादी दिल्ली के मंगोलपुरी में गुड्डू से हुई थी। दिल्ली में महिला के गर्भवती होने के चलते देखरेख न होने के कारण वह अपने मायके भेंसौल आ गई। मां उसकी देखभाल करती रही, जिसके बाद मंगलवार को महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां एक नर्स ने तीन दिन बाद बच्चे की प्रसव होने की बात कही। इसके बाद परिजन महिला की जांच के लिए कस्बे के हरीगंज स्थित आशा देवी प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सामान्य प्रसव होने के बात कही। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed