फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दहेज की मांग पूरी न हुई तो विवाहिता को छोड़ गए मायके

Mon, 12 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव नगला नादे निवासी पीड़ित विवाहिता प्रियांशी पुत्री स्वर्गीय गोविंद सिंह ने महिला थाना में तहरीर देकर पति समेत छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2018 में नगला टेढ़ी निवासी दीपक सिंह से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। फिर अचानक ससुरालीजनों ने बाइक व 90 हजार रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसके पिता की मौत के बाद परिवारीजन मांग पूरी कर पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

इस बीच वह गर्भवती हुई। इसका बहाना लेकर पति दीपक उसे मायके में छोड़ गए तथा बाद में लेने नहीं आए। इस बीच परिवारीजनों ने ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन बिना मांग पूरी किए घर में घुसने न देने की बात कही। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति दीपक सिंह, ससुर अजय पाल सिंह, सास सुमन देवी, जेठ संजय सिंह, जेठानी शिखा व रिंकी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed