फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

वाहनों का चालान कर पुलिस ने जुटाए 37 लाख रुपये

Sun, 27 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन करने में पुलिस ने वर्ष 2020 में अब तक 30, 889 वाहनों चालान करके 37 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई है। यह रकम चालकों से बतौर जुर्माना वसूली गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। जिले में यातायात पुलिस की सक्रियता के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। पिछले तीन सालों में जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने पर किए गए वाहनों के चालान पर नजर डाली जाए, तो वर्ष 2018 की तुलना में 2020 में कई गुना चलान की संख्या बढ़ी है। इससे पुलिस विभाग का अच्छा खासा राजस्व बढ़ा है। वर्ष 2018 में मैनुअल चालान काटने की व्यवस्था थी। 2019 में शासन ने यह व्यवस्था समाप्त कर ई-चालान की व्यवस्था लागू कर दी। शासन की यह व्यवस्था पुलिस महकमे के वरदान साबित हुई।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि कर्मचारियों को लगातार यातायात नियमों का पालन कराने को दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। इस साल सितंबर माह तक ई-चालान के माध्यम से अच्छा खासा रेवेन्यू जुटाया गया है। लोगों से अपील है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के दो पहिया व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन न चलाएं। अगर नियम तोड़ते पाए गए तो उनके खिलाफ चालान काटने के अलावा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed