{"_id":"5f64ebd68ebc3e98096340a3","slug":"crime-auraiya-news-knp583438753","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से टप्पेबाजी में दो साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन से टप्पेबाजी में दो साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। पुलिस ने जालौन में शराब सेल्समैन से हुई टप्पेबाजी में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। एक साथी को पुलिस गुरुवार को पकड़ चुकी है।
जालौन के थाना रामपुरा क्षेत्र में राजा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को चार टप्पेबाजों ने शराब सेल्समैन की जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। गुरुवार को ही पुलिस ने बीहड़ से तिलक सिंह पुत्र सुघर सिंह निवासी मंगलपुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया था। तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगी थी। गुरुवार को पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए दिनेश चंद्र पुत्र श्रीपाल निवासी समथर झांसी और रीतेश पुत्र ज्ञानसिंह निवासी जालौन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चौथा राजकुमार उर्फ कालिया पुत्र खुट्टी निवासी समथर झांसी भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति ने तीनों को जिला जालौन की एसओजी टीम को सुपुर्द कर दिया। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों का जिला औरैया में कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। इन्होंने जालौन में वारदात की है, इसलिए जालौन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।