फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

नहर में बही किशोरी का शव मिलने से परिवार में कोहराम

Sun, 06 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बेला (औरैया)। नौबार संस्कार के दौरान नहर में डूबी किशोरी का शव शनिवार को अनेसो पुल के पास बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव कुर्सी निवासी जगपाल के पिता बालकराम पाल का नौबार संस्कार शनिवार को था। परिवार के सभी लोग सिर मुड़ाने के लिए नहर पुल के पास गए थे। सिर मुड़ाने के बाद सभी घर चले गए। इसके बाद परिवार की महिलाएं जल देने के लिए आई थी। तभी जवाहर नगर बिधूना पैतृक गांव कुर्सी निवासी रतनेश पाल की पुत्री राखी, ज्योति व कुर्सी निवासी जगपाल की पुत्री शिवानी नहाने लगी। पानी का बहाव तेज होने की वजह से राखी व शिवानी डूबने लगी।
विज्ञापन

ज्योति ने शिवानी को बचा लिया था। लेकिन छोटी बहन राखी डूब गई। ग्रामीणों ने देर शाम तक ढूंढने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया था। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। दूसरे दिन रविवार की शाम साढ़े चार बजे ग्राम अनेसो पुल के पास जलालपुर निवासी मछुआरों ने नहर में शव को उतराता देख बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस व किशोरी के परिजनों को दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राखी (15) पुत्री रतनेश के रुप में की। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राखी बिधूना स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed