फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पति को जहर खिलाकर महिला प्रेमी संग फरार

Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति को जहर खिलाकर जेवर-नगदी और दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। इस आशय का शिकायती पत्र ने पति ने पुलिस अधीक्षक को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में युवक ने कहा है कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति से करीब दो साल से अवैध संबंध हैं। कई बार उसने अपनी पत्नी तथा उसके प्रेमी को समझाया, लेकिन वह दोनों लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो गए। 25 अगस्त की रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी ने खाने में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह अचेत हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद रात 11 बजे पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके भाई को बुलाकर उसके पिता के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण के अलावा 15 हजार रुपये नगद निकाल कर अपने पांच वर्षीय नाबालिग पुत्र तथा तीन वर्षीय पुत्री को साथ लेकर चली गई। पीड़ित ने बताया कि दूसरे दिन सुबह वह अपने वृद्ध पिता के साथ कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed