{"_id":"5f513bd98ebc3ea3f62e433f","slug":"crime-auraiya-news-knp580554059","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। गांव दौलतपुर में 29 अगस्त की रात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक तिवारी को गोली मारकर फरार हुए दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर तीन अन्य मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं, दूसरा अभी फरार है।
गुरुवार को फफूंद थाने में सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि बीते 29 अगस्त की रात थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी दीपक तिवारी पुत्र नित्यानन्द तिवारी को गांव के ही निवासी सत्येंद्र अवस्थी पुत्र कैलाशनाथ अवस्थी व राव साहब यादव पुत्र श्यामबाबू यादव ने सिर में गोली मार दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए जुटी थी।
दोनो ही आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया। बुधवार की रात डेढ़ बजे अछल्दा चौराहे पर कल्लू अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इसके ऊपर पहले से फफूंद थाने में तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे फरार आरोपी राव साहब यादव की पुलिस तलाश में लगी हुई है।