{"_id":"5f4e8fbe8ebc3e52775ba507","slug":"crime-auraiya-news-knp5801519100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को घर से निकालने में पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को घर से निकालने में पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कस्बा अयाना निवासी मधु पुत्री प्रदीप सिंह ने महिला थाने में दी तहरीर में पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाने में दी तहरीर में मधु ने कहा है कि उसका विवाह 18 जनवरी 2017 को गांव जुगियापुर थाना सिरसाकलार जिला जालौन निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र मान सिंह के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 16 मार्च 2020 को ससुराल वालों ने उसे एक गाड़ी में बैठाकर मुरादगंज के आगे छोड़ दिया। धमकी भी दी कि दहेज मांग पूरी न की तो वापस ससुराल मत आना।
तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। 15 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे उसके पति भूपेंद्र, ससुर भान सिंह, सास शांति देवी, ननद मोना देवी, श्वेता, नंदोई अनिरुद्ध व अंबिकादत्त उसके मायके आए और कुछ स्टांप पेपर भी साथ लाए। जहां उन लोगों ने उससे हस्ताक्षर करने को कहा। हस्ताक्षर करने से मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।