फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बहू से विवाद के बाद धक्कामुक्की, सास की मौत

Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में रविवार की रात बहू से विवाद और धक्कामुक्की के बाद सास की हालत बिगड़ गई। परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला विद्यानगर निवासी मीरा तिवारी ( 58) पत्नी राम प्रताप तिवारी का बेटे कल्लू तिवारी और बहू से विवाद हो रहा था। इसी बीच पुत्रवधू के मायके वाले भी वहां आ गए। इसके बाद धक्कामुक्की हुई और मीरा तिवारी की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में पुत्र उसको सीएचसी अजीतमल में ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजन जो तहरीर देंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, अजीतमल क्षेत्र के ग्राम जगनपुर निवासी डोली पत्नी पवन कुमार ने अपनी सास व देवर पर मारपीट कर सामान फेंक दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed