{"_id":"5eb839898ebc3e90644a486a","slug":"crime-auraiya-news-knp5594887149","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन अभियुक्त को पकड़कर ले जा रही पुलिस पर गांव वालों ने चलाए ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन अभियुक्त को पकड़कर ले जा रही पुलिस पर गांव वालों ने चलाए ईंट-पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयाना कस्बे में शनिवार की शाम पुलिस ने टॉपटेन के अपराधी को गिरफ्तार किया। इस पर ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर ईंट पत्थर भी चलाए। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर वहां से ले गई। अयाना थाने की पुलिस ने 16 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अयाना थाने के एसआई हितेश कुमार ने शनिवार को कस्बे में पहुंचकर टॉपटेन अभियुक्त लोकेंद्र सिंह उर्फ भूरे पुत्र हीरेंदर सिंह को गिरफ्तार किया। इस दौरान लोकेंद्र के साथ वहां 15-20 लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक इसी बीच वहां मौजूद बृजभान के उकसाने पर गांव वालों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की।
कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट पत्थर भी चलाए। हालांकि इस बीच पुलिस ने लॉकडाउन का हवाला देकर लोगों से जाने को कहा, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद अन्य थानों की फोर्स आने के बाद पुलिस टीम लोकेंद्र को पकड़कर वहां से ले गई। इसके बाद पुलिस ने अपने ऊपर हमला करने के एक आरोपी ओम प्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि गिरफ्तार लोकेंद्र सिंह टॉपटेन आरोपी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए हैं, जिसमें 16 नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।